Monday 1 January 2018

Troll



सारी दुनिया का Reaction हो गया ठंडा
जब एक बकरी ने दिया अंडा

अंडा भी वो ऐसा, जिसके ऊपर थे बाल
जिनका रंग था, बिल्कुल चटक लाल

लाल बालों वाला था वह अंडा
कोई भी जिसका समझ सका न फंडा

सब लगे, इस पहेली को सुलझाने में
या, और ज्यादा उलझाने में

देख रहा था यह सब_
चरवाहे का बेटा
होकर हैरान..!!
कि एक बालों वाले अंडे से सब
हो गए, कितने परेशान..!!

सभी ने निकाल ली बकरी की
History और Geography
with Past,Present और Future Tense ..!
लेकिन_
किसी ने भी चरवाहे के उस बेटे से न पूछा_
लगा के अपना Common Sense..
जो चराता था उस बकरी को
हाथ में लेके डंडा_ _!
जिसने दिया था वो
बालों वाला अंडा..!!

जब किसी को समझ न आया
कि आख़िर क्या है झोल..?
तब उस नन्हे बच्चे ने
खोली पोल_!
कि लाल बालों वाला वह अंडा
है एक Troll ..!!
जो रहता है छिपकर
बनाकर ज़मीन में गहरे Hole ..!!

उस गुफ़ा में मेरी बकरी खा गई थी उसे
जो निकलती है बाड़े से..!
और अब वो वापस बाहर निकला है
उस बकरी के पिछवाड़े से..!!

यह सुनकर बर्फ़ सा जम गया वह Reaction
जो हो गया था ठंडा...!!
कि निकला एक Troll
वह बालों वाला अंडा...!!

अरे भला.! कैसे दे सकती है बकरी
कोई  अंडा.??!
किसी ने ना माना ये फंडा..!!



                                                                                                  -iCosmicDust (निकिता पोरवाल )


No comments:

Post a Comment