अपनी Daily की Duty से ऊबकर
आज़ चाँद निकला है Holiday पर
अपने सारे कपड़े_ अपने 16 जोड़ी कपड़े Pack कर
आज़ चाँद निकला है Holiday पर
वह ये नौकरी करता था
क्योंकि वो पृथ्वी पर मरता था
लेकिन_इतने सारे चक्कर खाकर
भी चला ना जब कोई चक्कर
तो वह चूर-चूर हो गया थककर
अब आने लगे उसे चक्कर पे चक्कर
तब चाँद निकला है Holiday पर
उसने सोचा नौकरी छोड़ Universe Tour पर जाऊँगा
और पृथ्वी से ज्यादा सुन्दर ग्रहों से अपना चक्कर चलाऊंगा
दिखाऊंगा अपने अलग-अलग रूप और लड़ाउंगा उनसे नैन
जिससे वो सब हो जाएंगी मेरी Fan
फिर वो सब मिलकर लगाएंगी मेरे चक्कर
आज़ चाँद निकल चुका है Holiday पर
घुमा उसने पूरा ब्रह्माण्ड बनकर रंगीला
कई तारों, ग्रहों,मंदाकिनियों व उल्काओं से भी मिला
बाल-बाल बचा जब निगलने वाला था Black Hole
लेकिन उसकी Body में हो गए छोटे-छोटे Hole
वो चूर-चूर हो गया थककर
और खाने लगा चक्कर के अंदर चक्कर
चाँद जो निकला था Holiday पर
आगे चलकर उसको मिले चार Pirate Comet
जिन्होंने उसे नचाया जैसे कि हो Puppet
फ़िर खेला उसको निशाना बनाकर तीरंदाज़ी का ख़ेल
और डाल दी उसकी नाक में नकेल
लूट लिया उसको पूरा बेहाल कर
जैसे निकला हो वह Holiday नहीं बल्कि संन्यास पर
चाँद जो निकला था Holiday पर
आ गया याद उसको अब अपना घर
अब उसे पता चला कि वो था कितना Fool
नहीं है इस Universe में पृथ्वी जैसी Beautiful
आ गया लौटकर पसीने से तरबतर
चाँद जो निकला था Holiday पर
अपनी पुरानी Duty फिर से Join कर
रिझाने लगा पृथ्वी को वो घनचक्कर
और दोबारा लगाने लगा चक्कर पे चक्कर
और भी सुन्दर-सुन्दर कपड़े पहनकर_ _!
-निकिता पोरवाल (iCosmicDust )
No comments:
Post a Comment