Saturday 21 January 2017

रंगीले गिरगिट का प्यार


काले मटमैले बादलों के बीच
जब एक शाम को_
चमकीली चाँद आसमाँ की सैर पर निकली
तब उसकी खूबसूरती को देखकर
रंगीले गिरगिट की नज़र फिसली_
तभी उसकी लंबी सी जीभ में फंस गया
उसके इकलौते गिटार का तार
अरे रंगीले गिरगिट को तो हो गया_
चमकीली चाँद से प्यार

तार और जीभ की उलझन को_
अरे तार और जीभ की उलझन को सुलझाने में
टूट गयी उसके गिटार की वो तार
और हो गई उसकी जीभ तार तार
अब कैसे करेगा?
रंगीला चमकीली से अपने प्यार का इज़हार..!
अब तो रंगीली भी जा चुकी थी आसमाँ से यार
बादलों के भी उस पार_
अरे रंगीले गिरगिट को तो हो गया
चमकीली चाँद से प्यार

अगली शाम को चाँद को करने को impress
गिरगिट ने बनाया एक नया भेस
पहने नये जूते और लगाई सिर पर Hat
 लेके inspiration from Puss the Cat
और उसके जूते भी थे कुछ  ऐसे रंगीले
जो बदल सकते थे रंग उसकी तरह_
लाल, हरे, पीले, नीले
साथ में लगाई कमर  में एक Gun Toy
जैसे दिखता हो वो Cowboy
करने लगा सज-धज के इंतज़ार वो बेसब्री से
किंतु आज़ चाँद सैर पर निकली कुछ देरी से
देखकर चमकीली को वह बोला खुद से
आज़ करूँगा मैं चमकीली से अपने प्यार का इज़हार
फ़िर मेरे जीवन में भी आ जाएगी बहार
अरे मुझको तो हो गया है
चमकीली चाँद से प्यार

दो कदम चलने पर ही
उन जूतों ने रंगीले गिरगिट को काटा
जिनकी making कंपनी थी काँटा 
दर्द की कराह में रंगीला चिल्लाया
इन जूतों को कोई निकालो_ ओ भाया
तब चंचल चकोर दौड़कर आया
निकाले उसके जूते और मरहम लगाया

चमकीली चाँद यह सब देख रही थी_ होकर बैचेन
तभी चंचल चकोर से लड़ गए उसके नैन
निहारते रहे एकटक दूसरे को
वे तो सारी-सारी रैन

देखकर यह सब रंगीला गिरगिट गुर्राया
इतना सज-धज के भी हाथ उसके कुछ ना आया
अब कैसे चुकाएगा वो शॉपिंग बिल का बकाया?
यह सोच-सोच कर वह पछताया

बजाता है अब वह अपनी जीभ के तारों से गिटार
जिससे चल रही है उसकी रोज़ी-रोटी 
और चूक रहा है उधार
अरे रंगीले गिरगिट को तो हो गया है प्यार..!

                                                                                          -निकिता पोरवाल (iCosmicDust)




No comments:

Post a Comment